Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बाढ़ का कहर: राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को आपदा...

पंजाब में बाढ़ का कहर: राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को आपदा प्रभावित घोषित किया, 30 की मौत

Flood havoc in Punjab: State government declared the entire state as disaster affected, 30 dead

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img
Pb8Live News:  पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। इस समय राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 1200 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।

सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर जिले पर पड़ा है, जहां 324 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, अमृतसर के 135, बरनाला के 134 और होशियारपुर के 119 गांवों में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नंगल इलाके को लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से खड्डों और सतलुज किनारे बसे गांवों के बांध कमजोर हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

इसी बीच, हरिके पत्तन हेड वर्क्स से 3 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने तरनतारन जिले को हाई फ्लड एरिया घोषित कर दिया है। इस पानी का असर फाजिल्का और फिरोजपुर के कई गांवों में देखने को मिलेगा मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और राहत कार्यों का जायजा लेंगे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular