Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपुलिस कस्टडी से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर एफआईआर, गिरफ्तारी...

पुलिस कस्टडी से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर एफआईआर, गिरफ्तारी के लिए AGTF तैनात

FIR on AAP MLA Harmeet Singh Pathanamajra absconding from Punjab, AGTF deployed for arrest

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News:  पंजाब पुलिस से बचकर भागने में सफल हुए सन्नौर विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिया गया है, जहां से वे लगातार वीडियो जारी कर रहे थे।

अब पठानमाजरा की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को तैनात किया गया है। इस टीम की अगुवाई डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ कर रहे हैं। बराड़ वही अधिकारी हैं जिन्हें पिछले साल गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को ढेर करने के लिए राष्ट्रपति बहादुरी पदक से सम्मानित किया गया था।

यह कार्रवाई उस घटना के करीब 24 घंटे बाद हुई है जब विधायक पठानमाजरा हरियाणा के करनाल जिले के डबरी गांव से पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पंजाब की CIA पुलिस ने करनाल के सदर थाने में पठानमाजरा और गुरनाम सिंह लाडी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पार्टी पर गोलीबारी और पथराव करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत के मुताबिक, बीते दिन सुबह करीब 5 बजे डबरी गांव में छापेमारी कर विधायक को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जब उन्हें पटियाला ले जाया जा रहा था, तभी लाडी और विधायक गांववासियों की मदद से फरार हो गए। इस दौरान भीड़ में गोलियां चलने की आवाजें भी सुनी गईं, लेकिन पुलिस ने जवाबी फायरिंग नहीं की।

फरार होने के बाद जारी वीडियो में विधायक पठानमाजरा ने कहा कि उनका एनकाउंटर किए जाने का शक है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोई गोली नहीं चलाई, बल्कि पुलिसवालों को बातों में उलझाकर मौके से निकल गए। पठानमाजरा ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें गैंगस्टर दिखाकर मार देना चाहती थी और इस दिशा में कोशिशें भी की गईं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular