Pb8Live news: होशियारपुर-चिंतपूर्णी हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। कांगड़ा से धर्मशाला जा रही एक एंबुलेंस मगोवाल गांव के पास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और दो घायल हुए हैं.
जानकारी मुताबिक एंबुलेंस कांगड़ा से मरीजों को लेकर धर्मशाला जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन चालक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।





