Pb8Live News: भारी बारिश में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पंजाबी गायक मनकीरत औलख अजनाला क्षेत्र में पहुंचे और वित्तीय सहायता के तौर पर जरूरतमंदों के बीच 500-500 के नोटों के बंडल बांटे।
नीचे देखें पूरी वीडियो ↓↓↓↓↓↓↓↓↓
गायक ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए कहा, “पंजाबियों के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, जरूरत पड़ी तो पानी की तरह पैसा बहा देंगे।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और लोगों द्वारा उनकी दरियादिली की सराहना की जा रही है।
गायक द्वारा वितरित की गई सहायता की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि वे लोगों को व्यक्तिगत रूप से नकद सहायता दे रहे हैं।





