Pb8Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के बाद पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने गुरदासपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित किसानों, NDRF और SDRF की टीमों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। पीएम मोदी ने पंजाब को राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 1600 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया।





