Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपटियाला जेल में शिव सेना की हत्या मामले में सजा काट रहे...

पटियाला जेल में शिव सेना की हत्या मामले में सजा काट रहे आरोपी ने पूर्व पुलिसकर्मियों पर किया जानलेवा हमला

The accused serving sentence in the Shiv Sena murder case in Patiala jail made a deadly attack on former policemen

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

 Pb8Live News:   बड़ी खबर सामने आई है। पटियाला जेल में एक कैदी ने तीन पूर्व पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। सब-इंस्पेक्टर सूबा सिंह, सेवा मुक्त डीएसपी गुरबचन सिंह और पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को खून से लथपथ हालत में राजिंद्रा अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जिनमें सूबा सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इस वारदात को शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या केस में जेल में बंद आरोपी संदीप उर्फ सन्नी ने अंजाम दिया। पूर्व पुलिसकर्मियों के साथ बहसबाजी के बाद उसने तीखी वस्तु से तीनों पर अटैक कर दिया। सूबा सिंह और गुरबचन सिंह फर्जी एनकाउंटर केस में सजा काट रहे हैं, जबकि इंद्रजीत सिंह ड्रग मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular