Pb8Live News: अस्पताल से छुट्टी मिलने के अगले ही दिन सीएम मान आज बाढ़ में चल रहे राहत कार्यों को लेकर अधिकारियों से बातचीत भी की, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ वह उच्च स्तरीय बैठक की। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर बाढ़ प्रभावित लोगों को तुरंत मुआवज़ा देने का बड़ा ऐलान किया है।
मान ने कहा कि मैं खुद किसान परिवार से हूं। हमारा खुद का खेत जब पानी में डूब जाता था तब हमारे घर भी चूल्हा नहीं जलता था। मैं ना तो खुद उतनी देर चैन से नहीं बैठूंगा ना अधिकारियों को बैठने दूंगा जब तक किसानों को मुआवजा ना मिल जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दिवाली तक सभी चेक वितरित कर दिए जाएँगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 55 मृतकों में से 42 के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की राशि पहले ही सौंप दी गई है। भगवंत मान ने कहा कि वह जल्द ही केंद्र सरकार से मिलकर पंजाब के हालात पर चर्चा करेंगे।
पशुधन की मृत्यु: जिन परिवारों के पशुधन की मृत्यु हुई है, उन्हें 37,500 रुपये दिए जाएँगे।
फसल क्षति: फसल क्षति के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री राहत कोष: मुख्यमंत्री राहत कोष में अब तक 48 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं, जिनका इस्तेमाल राहत कार्यों में किया जा रहा है।
धान खरीद: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि इस साल धान की खरीद 16 अक्टूबर से शुरू होगी।





