PBLIVE NEWS: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हाल जानने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को पंजाब पहुंचेंगे। सुबह 9:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे रामदास क्षेत्र जाएंगे, जहां बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी में मत्था टेकेंगे। इसके बाद वे गुरदासपुर के प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। दौरा पूरा कर राहुल गांधी शाम तक दिल्ली लौट जाएंगे।





