Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABगुरु नानक देव जी की जयंती पर ननकाना साहिब तीर्थ यात्रा रद्द,...

गुरु नानक देव जी की जयंती पर ननकाना साहिब तीर्थ यात्रा रद्द, SGPC ने जताया विरोध

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS:  केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस साल नवंबर में श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब तीर्थ यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने SGPC को पत्र लिखकर बताया कि भारत-पाक सीमा पर मौजूदा तनावपूर्ण हालात में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना संभव नहीं है।

SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने इस फैसले को सिखों की धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि जब भारत-पाक क्रिकेट मैच हो सकते हैं, तो तीर्थ यात्रा पर रोक क्यों? SGPC ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित पवित्र स्थलों की यात्रा की अनुमति दे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular