Pb8Live News: लुधियाना में इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को लुधियाना से जबकि उसके दो साथियों को महाराष्ट्र के हजूर साहिब नांदेड़ से दबोचा है।
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ सैम, साहिल और गुरविंदर सिंह उर्फ गौतम के रूप में हुई है। यह हत्याकांड 23 अगस्त को हुआ था, जिसके पीछे 10 अगस्त को हुए बाइक पार्किंग विवाद और सोशल मीडिया पर चली रंजिश को कारण बताया जा रहा है।
CIA-1 और स्पेशल सेल की संयुक्त टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा तक ऑपरेशन चलाया। 10 सितंबर को गुप्त सूचना पर दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी इस मामले में 6 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।





