पंजाब दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमृतसर के बाढ़ प्रभावित गांव घोनेवाल पहुंचे थे, जहां 8 साल के अमृतपाल सिंह ने रोते हुए उन्हें बताया कि बाढ़ में उसकी साइकिल टूट गई है। यह देख राहुल गांधी ने बच्चे को गोद में उठाया और उसे चुप कराया। उन्होंने खुद उसके घर जाकर टूटी हुई साइकिल भी देखी।
देखें वीडियो
ਇਹੀ ਹੈ ਮੁਹੱਬਤ ਦੀ ਦੁਕਾਨ❤️
ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਨੇਤਾ ਅਤੇ ਜਨਤਾ ਵਿੱਚ ਦਿਲ ਦਾ ਰਿਸ਼ਤਾ ਬਣਦਾ ਹੈ!
ਇਹ ਹੈ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ 🙏🏼#RGvisitPunjab pic.twitter.com/vd59iWgm26
— Punjab Congress (@INCPunjab) September 17, 2025
बुधवार को राहुल गांधी ने अमृतपाल के लिए नई साइकिल भेजी और वीडियो कॉल के जरिए बच्चे व उसके परिवार से बात भी की। कॉल पर राहुल गांधी ने अमृतपाल से पूछा, “साइकिल अच्छी है बेटा?” इस पर बच्चे के पिता ने राहुल गांधी का धन्यवाद किया, जिस पर राहुल ने जवाब दिया – “वेलकम, घबराना नहीं है, बहुत-बहुत प्यार बेटा।” अमृतपाल ने भी राहुल गांधी को थैंक्यू कहा।





