PB8LIVE NEWS: पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन से 2 वर्षीय बच्चे के अगवा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की रहने वाली लालती देवी अपने दोनों बेटों के साथ स्टेशन पर रात को खुले आसमान के नीचे सो रही थी। सुबह उठने पर उसने देखा कि उसका बेटा राज सिंह बिस्तर से गायब है। महिला को शक है कि पास ही सो रहे एक महिला और पुरुष ने बच्चे को अगवा किया है। सूचना मिलते ही GRP पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। SHO पलविंदर सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बच्चे को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।





