Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर: बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,...

अमृतसर: बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Amritsar: Bike-riding assailants opened fire on car-riding youths, killing one, the other seriously.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर के गोल्डन एवेन्यू के बाहर देर रात अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने कार में सवार दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 24 वर्षीय निमिष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी हरप्रीत सिंह उर्फ गंजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कार पर करीब 14 राउंड फायर किए।

पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद कर कार को कब्जे में ले लिया है। अधिकारी राणा सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular