PB8LIVE NEWS: Punjab के कपूरथला में साइबर क्राइम टीम और फगवाड़ा पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए साइबर ठगी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। देर रात की गई कार्रवाई में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 32 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।
आरोपियों का नेटवर्क दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, पश्चिम बंगाल और पंजाब तक फैला हुआ था। ये लोग होटल के पार्टी हॉल में फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे और खुद को बैंक या टेक कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों को कॉल करते थे। स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स के ज़रिए वे लोगों के डिवाइस हैक कर बैंक डिटेल्स चुराकर लाखों की ठगी करते थे।
पुलिस ने मौके से 40 लैपटॉप, 67 मोबाइल फोन और 10 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।





