Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABPunjab में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से दो भाइयों...

Punjab में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

Tragic Incident in Gurdaspur: Two Cousins Electrocuted While Spraying Pesticides in Paddy Field

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Punjab के गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के गांव नंगल झौर में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजन मसीह (28) और जगराज मसीह (35) के रूप में हुई है।

दोनों भाई खेतों में स्प्रे करने गए थे। आरोप है कि खेत मालिक ने उन्हें यह नहीं बताया कि खेत में बिजली का खंभा गिरा हुआ है और उसके तार फैले पड़े हैं। इसी दौरान स्प्रे करते हुए राजन का पैर अचानक बिजली की तार से टकरा गया और वह करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए जगराज ने कोशिश की तो वह भी करंट से झुलस गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

परिवार ने इस हादसे के लिए किसान और बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जानकारी दी जाती और गिरे खंभे की मरम्मत की जाती तो हादसा टल सकता था। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के साथियों के बयान दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular