PB8LIVE NEWS: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। पंजाब के बठिंडा से मां चामुंडा मंदिर लंगर सेवा के लिए जा रहे जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक बस से टकराकर पलट गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हो गए।
घायलों का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है। जबकि गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ट्रक में श्रद्धालुओं के साथ-साथ लंगर का सामान भी था, जिसमें एक दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर रखे थे। गनीमत रही कि हादसे के दौरान सिलेंडरों में विस्फोट नहीं हुआ, नहीं तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।





