Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना: हौजरी कारोबारी की कोठी में भीषण आग, दादी-पोते की दम घुटने...

लुधियाना: हौजरी कारोबारी की कोठी में भीषण आग, दादी-पोते की दम घुटने से मौत

Ludhiana: Massive fire breaks out at hosiery businessman's house

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: लुधियाना के भारत नगर चौक स्थित एक कोठी में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिसमें एक 77 वर्षीय महिला और उसका 18 वर्षीय पोता जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान सुधा चोपड़ा और गर्व चोपड़ा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि आग कोठी के ग्राउंड फ्लोर पर रखे हौजरी के धागे से शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में पहली मंजिल तक फैल गई।

हादसे के वक्त कोठी में 6 लोग मौजूद थे, जिनमें से 4 को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दादी-पोते की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से साथ लगती कोठी में भी धुआं भर गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने एहतियातन आसपास के घरों को भी खाली करा लिया था।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular