Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमोहाली में जिम मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर

मोहाली में जिम मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर

Gym owner shot at in Mohali, referred to Chandigarh in critical condition

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: मोहाली के फेज-2 में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जिम मालिक विक्की पर बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। हमले में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे इंडस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, वारदात के समय विक्की जिम के बाहर अपनी बलेनो कार में लेटा हुआ था। तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिनमें से कई उसकी टांगों में लगीं।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग और हमलावरों के भागते हुए दृश्य कैद हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी स्थित एक होटल में भी फायरिंग की थी।

सूचना मिलने पर थाना फेज-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और बलेनो कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल, हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular