Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABसुखबीर बादल ने जेल में बंद मजीठिया से की मुलाकात, AAP...

सुखबीर बादल ने जेल में बंद मजीठिया से की मुलाकात, AAP पर लगाए झूठे केस के आरोप, एसएसपी पटियाला को दी चेतावनी

Sukhbir Badal met jailed Majithia, accused AAP of false cases, and warned Patiala SSP

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने नाभा जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया से पहली बार मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने आम आदमी पार्टी पर मजीठिया को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया।

सुखबीर ने कहा कि AAP यह सोचती है कि मजीठिया को जेल में डालकर उनका हौसला तोड़ देगी, लेकिन अकाली नेता दबाव में नहीं आते। साथ ही उन्होंने पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा को भी चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि एसएसपी पटियाला आम आदमी पार्टी का बेटा बना बैठा है। जितने भी झूठे केस विरोधियों के खिलाफ बनाने होते हैं, उसमें वरुण शर्मा की ड्यूटी लगती है। समय बदलने में वक्त नहीं लगता। जो अभी सेल्यूट मारते हैं, वे घर पर भी पकड़ने आ जाते हैं। इसलिए सुधर जाओ, धक्का करना बंद कर दो।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular