अमृतसर एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर के आधार पर कुख्यात हाशिम गैंग से जुड़े गैंगस्टर रूबल सरदार को गिरफ्तार किया। वह विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन फ्लाइट से पहले ही इमिग्रेशन चेकिंग में पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस की टीम उसे दिल्ली लाने की प्रक्रिया में जुटी है।
वहीं, पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी परविंदर सिंह उर्फ ‘पिंडी’ को अबू धाबी से प्रत्यर्पित कर भारत लाया। पिंडी बटाला-गुरदासपुर में हिंसा और वसूली के मामलों में वांटेड था। केंद्रीय एजेंसियों और विदेश मंत्रालय की मदद से पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम 24 सितंबर को UAE पहुंची थी और 27 सितंबर को आतंकी को अमृतसर लाया गया।





