Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABबूढ़ी सास की पिटाई का वीडियो वायरल, बहू और पोते के खिलाफ...

बूढ़ी सास की पिटाई का वीडियो वायरल, बहू और पोते के खिलाफ मामला दर्ज, देखें

Video of elderly mother-in-law being beaten goes viral, case filed against daughter-in-law and grandson

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ उनकी बहू द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें बहू द्वारा बूढ़ी सास के बाल पकड़कर उन्हें झिंझोड़ते और गिलास से मारते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटाई इतनी ज्यादा थी कि बुजुर्ग महिला की सांस हांफने लगी। इसके बावजूद बहू ने उनके गाल पर थप्पड़ मारना जारी रखा। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिला का पोता वहीं खड़ा वीडियो बनाता रहा। वह मुंह से ‘मत मारो’ तो कहता रहा, लेकिन उसने अपनी मां को रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

वायरल हुए वीडियो के बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक आरोपी बहू और पोते पर कोई गिरफ्तारी या कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular