अमृतसर में आज क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा ने लुधियाना के कारोबारी लोविश ओबरॉय के साथ विवाह रचाया। दोनों ने वेरका बाइपास स्थित गुरुद्वारा बाबा श्री चंद जी टाहली साहिब में आनंद कारज की रस्में निभाईं और लावां फेरे लिए। इसके बाद नवविवाहित जोड़ा फेस्टिन रिसॉर्ट के लिए रवाना हुआ, जहां विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।
#WATCH | Punjab: Sister of Cricketer Abhishek Sharma, Komal Sharma ties the knot with businessman Lovish Oberoi in Amritsar. pic.twitter.com/BFpUNTx9Q3
— ANI (@ANI) October 3, 2025
दूल्हे लोविश ओबरॉय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि क्रिकेटर अभिषेक शर्मा शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वह 1 अक्टूबर को कानपुर में होने वाले अभ्यास सत्र के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, दुल्हन कोमल शर्मा ने कहा कि वह अपने भाई को शादी में बहुत मिस कर रही हैं।
लोविश ओबरॉय मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं। बारात सुबह करीब 9 बजे लुधियाना से रवाना हुई और दोपहर 12:30 बजे अमृतसर पहुंची। इस दौरान लोविश के परिजनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर नाचते हुए शादी का जश्न मनाया।





