Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABबरनाला में पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या, राजनीतिक रंजिश...

बरनाला में पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या, राजनीतिक रंजिश की आशंका

Former sarpanch's son shot dead in Barnala, political rivalry suspected

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के बरनाला में पूर्व सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह कलकत्ता की दिनदहाड़े बस स्टैंड के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 4 बजे की है।

जानकारी अनुसार, सुखविंदर गांव शैहणा की एक दुकान पर बैठे थे, तभी कार सवार हमलावर ने नजदीक से गोली मार दी, जो उनके गले में लगी, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हत्या गांव के ही किसी व्यक्ति ने की है। मृतक की मां गुरमीत कौर पूर्व सरपंच रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों की आलोचना करते थे, जिसके चलते राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular