मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का निधन हो गया है। 35 वर्षीय गायक 27 सितंबर को हुए एक गंभीर बाइक एक्सीडेंट के बाद से वेंटिलेटर पर थे। उनका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था, लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए। राजवीर जवांदा के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।





