पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बीती करवाचौथ की रात गुरदासपुर जिले के बटाला में जस्सा सिंह चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने रेस्टोरेंट और बूट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कनव महाजन और सरबजीत सिंह के रूप में हुई है।
जबकि रेस्टोरेंट के मालिक एडवोकेट चंद्र चंदा, अमृत पाल, अमनदीप, संजीव सेठ और जुगल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 8:15 बजे की है, जब दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों ने अचानक गोलियां बरसाना शुरू कर दी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





