Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना में सिंगर राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार में 150 लोगों के...

लुधियाना में सिंगर राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार में 150 लोगों के मोबाइल चोरी, जेबकतरे पहुंचे थे संस्कार में: सिंगर गगन कोकरी का खुलासा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

सिंगर गगन कोकरी ने एक वीडियो जारी कर बताया कि लुधियाना के गांव पौना में 9 अक्टूबर को सिंगर राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार में करीब 150 से अधिक लोगों के मोबाइल चोरी हो गए, जिनमें उनका खुद का फोन, सिंगर जसबीर जस्सी, म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल और अन्य कलाकारों के भी मोबाइल शामिल हैं।

कोकरी ने बताया कि ये काम 20-25 लोगों के गैंग का है, जो पूरी प्लानिंग के साथ पहुंचे थे। सिर्फ मोबाइल ही नहीं, करीब 2 से 3 लाख रुपये तक की नकदी भी चुराई गई। उन्होंने दुख जताया कि जब लोग शोक जताने आए थे, तब कुछ लोग चोरी की नीयत लेकर आए थे।

गगन कोकरी ने लोगों से अपील की कि यदि किसी को चोरों की जानकारी हो तो जरूर साझा करें ताकि आगे ऐसा न हो। उन्होंने कहा कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि इंसानियत और सोच पर सवाल है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular