Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABकरवा चौथ पार्टी में नाचती महिला की अचानक मौत, डीजे पर डांस...

करवा चौथ पार्टी में नाचती महिला की अचानक मौत, डीजे पर डांस करते हुए आया हार्ट अटैक, देखें वीडियो

A woman dancing at a Karwa Chauth party suddenly died after suffering a heart attack while dancing to the DJ. Watch the video.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के बरनाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां करवा चौथ के दिन व्रत खोलने से कुछ मिनट पहले ही एक महिला की मौत हो गई। 59 वर्षीय आशा रानी, जो तपा मंडी की रहने वाली थीं, अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही थीं तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। मौके पर ही वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।

परिजन और दोस्त उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खुशी के मौके पर हुई इस अचानक मौत ने पूरे परिवार और इलाके को सदमे में डाल दिया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular