Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर एयरपोर्ट पर ₹94 लाख की सोने की तस्करी का भंडाफोड़, ...

अमृतसर एयरपोर्ट पर ₹94 लाख की सोने की तस्करी का भंडाफोड़, दुबई से आए 2 यात्री गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने दुबई से आए दो यात्रियों को सोने की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों ने विदेशी मूल के सोने के आभूषण अपनी कार्गो पैंट की जेबों में छिपा रखे थे।

खुफिया सूचना के आधार पर DRI की अमृतसर यूनिट ने एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया, जिसमें यात्रियों के पास से क्रमशः 430.440 ग्राम और 396.440 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद हुए। बरामद सोने की कुल कीमत करीब ₹94 लाख आंकी गई है। इनमें चेन, कड़े और अंगूठियां शामिल थीं।

सभी आभूषणों को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है और दोनों यात्रियों से पूछताछ जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular