लुधियाना के गिल गांव में शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक जीवन सिंह संगोवाल के छोटे बेटे जगपाल ने हर्ष फायरिंग कर दी। वायरल वीडियो में वह पंजाबी गाने की धुन पर पिस्टल से हवा में दो फायर करता नजर आ रहा है। उसी दौरान बड़ा भाई दविंदर सिंह उर्फ लाडी उसे रोकने की कोशिश करता दिखा।
Under the @BhagwantMann government, Punjab’s law and order has collapsed — gangsterism, extortion, and fear now grip the state. @AamAadmiParty’s own MLA from the Gill constituency faces outrage after his son was seen brandishing and firing weapons — raising serious questions… pic.twitter.com/4L5nRGjQuU
— Pargat Singh (@PargatSOfficial) October 17, 2025
विधायक ने स्वीकारा कि वीडियो में दिख रहा युवक उनका बेटा है, लेकिन दावा किया कि वह खिलौना बंदूक से फायर कर रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जगपाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, विधायक को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है।





