लुधियाना: पंजाब के लुधियाना स्थित वेरका मिल्क प्लांट में बुधवार रात बॉयलर में विस्फोट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा पूजा के बाद प्लांट का ट्रायल लेते समय हीटर प्लांट में यह विस्फोट हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





