जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने रामा मंडी एरिया के वार्ड नंबर 12 के पार्षद शिवम शर्मा को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में शिवम शर्मा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर नितिन कोहली, मेयर विनीत धीर, काकू आहलूवालिया, सौरभ सेठ और सरपंच बलकरण सिंह भी उपस्थित रहे।





