Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमोहाली के छतबीड़ जू में इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों में आग, 12 वाहन जलकर...

मोहाली के छतबीड़ जू में इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों में आग, 12 वाहन जलकर खाक

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: मोहाली के छतबीड़ जू में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पर्यटकों को घुमाने वाली इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों में आग लग गई। आग लगने की यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, करीब 12 गाड़ियां उस समय चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी थीं, जब अचानक आग भड़क उठी।

जू के कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद जीरकपुर से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular