PB8LIVE NEWS: कनाडा के अबॉट्सफोर्ड में सोमवार को पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा निवासी 68 वर्षीय कारोबारी दर्शन सिंह सहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सहसी कैनम इंटरनेशनल कंपनी के अध्यक्ष थे, जो दुनिया की सबसे बड़ी कपड़ों की रीसाइकलिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे (स्थानीय समय) रिजव्यू और समिट ड्राइव के पास गाड़ी में बैठे सहसी पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई और नजदीकी स्कूलों को कुछ समय के लिए बंद रखा गया।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सहसी के बेटे अर्पन सिंह ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वे समाजसेवा के लिए जाने जाते थे। पूरा परिवार कनाडा में सैटल है, और स्थानीय पंजाबी समुदाय में सहसी की काफी प्रतिष्ठा थी।





