Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर: तीर्थ स्थल पर बेअदबी के विरोध में आज वाल्मीकि समाज का...

अमृतसर: तीर्थ स्थल पर बेअदबी के विरोध में आज वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, भंडारी पुल जाम का ऐलान, पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाई

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर में वाल्मीकि समाज ने आज यानी 29 अक्टूबर को भंडारी पुल को जाम करने का ऐलान किया है। समाज का आरोप है कि उनके पवित्र तीर्थ स्थल पर कुछ लोगों द्वारा बेअदबी की गई और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

वाल्मीकि समाज के नेताओं ने बताया कि कुछ लोगों ने किरपानों के साथ उनके तीर्थ स्थल में प्रवेश कर पालकी साहिब को तोड़ा और पवित्र स्थान की अवमानना की। उन्होंने कहा कि झंडा लगाने की हालिया घटना गुंडागर्दी के साथ हुई, जबकि समाज की मंशा हमेशा शांति और सहमति से काम करने की रही है।

समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उन्होंने आज भंडारी पुल जाम कर विरोध जताने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया है। इसी के चलते इलाके में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular