Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABबड़ी खबर: शादी समारोह में पूर्व DSP ने AAP नेता पर चलाईं...

बड़ी खबर: शादी समारोह में पूर्व DSP ने AAP नेता पर चलाईं गोलियां, एक गोली सिर में लगी, हालत गंभीर

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के रोपड़ में चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व DSP दिलशेर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर AAP नेता नितिन नंदा पर फायरिंग कर दी। घटना आनंदपुर साहिब के अगमपुर चौक–जहाज रोड स्थित एक विवाह समारोह में हुई।

जानकारी मुताबिक नितिन नंदा को तीन गोलियां लगीं। उन्हें पहले सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अभी भी एक गोली उनके सिर में फंसी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले में पूर्व DSP दिलशेर सिंह, राम कुमार और एक अन्य व्यक्ति के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular