पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तरनतारन में रोड शो के दौरान ऐलान किया कि राज्य की महिलाओं को अगले बजट से 1000 रुपए महीना मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले बिजली बिल माफ किए, स्कूलों की फीस में राहत दी और युवाओं को नौकरियां दी हैं। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने वादे पूरे कर रही है और महिलाओं से किया वादा भी अगले बजट में निभाया जाएगा।





