Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में हॉर्न मारने पर रोडवेज ड्राइवर की रॉड मारकर हत्या, बोलेरो...

पंजाब में हॉर्न मारने पर रोडवेज ड्राइवर की रॉड मारकर हत्या, बोलेरो चालक फरार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के मोहाली में मंगलवार शाम रोडवेज ड्राइवर की हत्या कर दी गई। चंडीगढ़ से जालंधर आ रही बस जब कुराली की रेड लाइट पर रुकी, तो ड्राइवर ने आगे खड़ी बोलेरो को साइड लेने के लिए हॉर्न बजाया। इससे नाराज बोलेरो चालक ने ड्राइवर की छाती में रॉड मार दी।

घायल ड्राइवर जगजीत सिंह (36) को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जालंधर रोडवेज डिपो में तैनात था और अमृतसर के मालोवाल टांगरा गांव का निवासी था। बोलेरो चालक फरार है, पुलिस जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular