Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर में फायरिंग: फिरौती न देने पर पंसारी की दुकान पर चली...

अमृतसर में फायरिंग: फिरौती न देने पर पंसारी की दुकान पर चली गोलियां, जवाबी फायरिंग में हमलावर फरार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। तीन नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने बाजार में स्थित लाल सिंह पंसारी की देसी दवाइयों की दुकान पर गोलियां चलाईं। दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना रात करीब साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित पंसारी ने बताया कि उसे पिछले चार-पांच दिन से 50 लाख रुपए की फिरौती की धमकी मिल रही थी। उसने इस बारे में पुलिस को पहले भी शिकायत दी थी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular