Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना सब्जी मंडी में भीषण आग, कई दुकानें और ट्रक जलकर राख

लुधियाना सब्जी मंडी में भीषण आग, कई दुकानें और ट्रक जलकर राख

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

लुधियाना में मंगलवार दोपहर  सब्जी मंडी की फ्रूट शैड नंबर-30 में प्लास्टिक की क्रेटों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मंडी में अफरा-तफरी मच गई और कुछ धमाके भी सुनाई दिए।

लपटें आसमान तक उठने लगीं और कई किलोमीटर दूर तक धुएं के गुब्बार नजर आए। हादसे में कई सब्जी विक्रेताओं का भारी नुकसान हुआ और एक ट्रक भी जल गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दुकानदारों ने भी आग बुझाने में मदद की।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular