कपूरथला मॉडर्न जेल में बुधवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक हवालाती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अर्बन एस्टेट निवासी जश्नप्रीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह के रूप में हुई है। उसे सिर में चोट लगने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर चार टांके लगाए।
जश्नप्रीत पिछले एक साल से लड़ाई-झगड़े के मामले में जेल में बंद है। झड़प के दौरान चार से पांच कैदियों ने उस पर कड़े और चमचे से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जेल कर्मचारियों ने हालात काबू में किए और रिपोर्ट कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दी गई है।





