पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी उम्मीदवार हरमीत संधू ने 12,091 वोटों के अंतर से विजय हासिल की, उन्हें कुल 42,649 वोट मिले। यह उनकी लगातार चौथी जीत है।
दूसरे स्थान पर अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा रहीं, जिन्हें 30,558 वोट प्राप्त हुए। तीसरे नंबर पर अकाली दल–वारिस पंजाब दे के मनदीप सिंह खालसा रहे (19,420 वोट)। कांग्रेस को 15,078 वोट मिले और वह चौथे नंबर पर रही। वहीं BJP उम्मीदवार सिर्फ 6,239 वोट ही जुटा सके।





