पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अमृतसर देहात के एसएसपी मनिंदर सिंह को निलंबित कर दिया है। गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर एसएसपी पर यह सख्त कार्रवाई की गई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाना है।





