पंजाब CM भगवंत मान ने घोषणा की कि अमृतसर (वॉल्ड सिटी), तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब में फ्री मिनी बस, ऑटो और रिक्शा सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी स्थापित होगी, जिसका सिलेबस जनता की राय से तय किया जाएगा।
मान ने श्री आनंदपुर साहिब में 350वीं शहीदी शताब्दी कार्यक्रम में कहा कि शहर में नई हेरिटेज स्ट्रीट विकसित की जाएगी और चरन गंगा स्टेडियम को आधुनिक रूप में अपग्रेड किया जाएगा। सरकारी दुकानों को भी एक समान लुक दिया जाएगा। कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल, सांसद मालविंदर सिंह कंग, मंत्री तरुणप्रीत सिंह और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी उपस्थित रहे।





