Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर में भारत-पाक बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, ढाई किलो IED के...

अमृतसर में भारत-पाक बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, ढाई किलो IED के साथ दो पकड़े, ISI कनेक्शन जांच में

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के अमृतसर देहात पुलिस ने भारत-पाक सीमा के पास घातक हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब ढाई किलो का IED बरामद हुआ है। यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों के उस अलर्ट के बाद हुई, जिसमें ISI द्वारा दिल्ली धमाके के बाद दोबारा भारतीय क्षेत्र में विस्फोटक भेजने की कोशिश तेज होने की जानकारी मिली थी।

रमदास, अजनाला और घरिंडा में नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से IED लेने निकले थे, लेकिन घने कोहरे के बीच पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके बैग से IED बरामद हुआ। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। डीआईजी संदीप गोयल जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular