Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमोहाली के डेराबस्सी में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 4 गुर्गे...

मोहाली के डेराबस्सी में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 4 गुर्गे काबू, 2 को गोली लगी 

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

मोहाली के डेराबस्सी में चंडीगढ़–अंबाला हाईवे पर बुधवार दोपहर बड़ा पुलिस ऑपरेशन चला। स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास एक घर में छिपे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार गुर्गों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं।

मुठभेड़ में गिरोह के दो शूटर घायल हुए और सभी चार आरोपियों को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व एसएएस नगर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से सात .32 बोर पिस्टल और 70 जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह विदेशी हैंडलर के निर्देश पर ट्राइसिटी और पटियाला में टारगेटेड हमलों की योजना बना रहा था।

एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस नेटवर्क व हैंडलर की तलाश में आगे की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular