Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर में एसआई की गोली लगने से मौत , दफ्तर में हुआ...

अमृतसर में एसआई की गोली लगने से मौत , दफ्तर में हुआ हादसा, जाँच शुरू

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर में एसआई की गोली लगने से मौत , रिवॉल्वर की सफाई के दौरान हादसा

अमृतसर में एंटी नारकोटिक्स सेल के सहायक निरीक्षक (एसआई) जतिंदर सिंह की शनिवार को अपने दफ्तर में गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जतिंदर सिंह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही सहकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। एसीपी वेस्ट शिवदर्शन सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला पूरी तरह एक आकस्मिक हादसा प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल पुलिस ने दफ्तर को सील कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि रिवॉल्वर कैसे और किन परिस्थितियों में फायर हुई। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular