पंजाब के कपूरथला में 12वीं कक्षा की छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सारिका (18) के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि गांव मंसूरवाल के युवक पवनदीप ने उसे प्रेम जाल में फँसाया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा।
आरोप है कि युवक ने छात्रा की फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे और उनके सहारे उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वीडियो वायरल करने की धमकी से मानसिक तनाव में आकर छात्रा ने जान दे दी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अस्पताल भेजा। आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पकड़ के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है।





