पटियाला जिले के गांव चन्नों के पास आज एक प्राइवेट ऑर्बिट बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही सेकेंडों में लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वह आग का गोला बन गई। हादसे के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे, जिसके चलते मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। बस से उठता घना धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था और वीडियो में आसमान में उठते धुएं के बड़े गुबार साफ नजर आए।





