Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJAB500 करोड़ वाले बयान पर एक्शन, नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ नवजोत...

500 करोड़ वाले बयान पर एक्शन, नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से सस्पेंड

Congress suspends Navjot Sidhu's wife Dr. Navjot Kaur Sidhu from her post over Rs 500 crore statement

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब कांग्रेस में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर की प्राइमरी मेंबरशिप सस्पेंड कर दी। केवल दो लाइन का आदेश जारी हुआ और वजह नहीं बताई गई।

कुछ दिनों से नवजोत कौर कांग्रेस के बड़े नेताओं पर सीधी बयानबाज़ी कर रही थीं, जिसका पार्टी के अंदर विरोध था।सोमवार को एक मीडिया चैनल से बातचीत में नवजोत कौर ने कहा- ‘पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 5 करोड़ रुपए में कौंसलर की टिकट बेची। राजा वड़िंग, चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और प्रताप बाजवा पंजाब का CM बनना चाहते हैं। इसके लिए ये चारों कांग्रेस को खत्म करने में लगे हुए हैं।

सस्पेंशन के बाद नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर राजा वड़िंग पर भ्रष्ट और गैर-जिम्मेदार होने का आरोप लगाया और कहा कि वह ऐसे अध्यक्ष को स्वीकार नहीं करतीं। इस घटनाक्रम पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तंज कसा—
“पंजाब में झाड़ू (AAP) बिखरने से पहले ही कांग्रेस बिखर गई।”

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular