Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर घूमने आए दंपति का दर्दनाक अंत, पत्नी की हत्या, पति कुचला...

अमृतसर घूमने आए दंपति का दर्दनाक अंत, पत्नी की हत्या, पति कुचला मिला

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से पंजाब घूमने आए एक दंपति के बीच अमृतसर में बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मशाला में ठहरे व्यक्ति ने बंद कमरे में अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकला।

रूटीन चेकिंग के दौरान धर्मशाला स्टाफ ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लॉक तोड़कर कमरा खोला तो बेड पर महिला का शव मिला। कपल की पहचान धर्मशाला में जमा दस्तावेजों से हुई।

घटना के बाद भागे व्यक्ति को जंडियाला में सड़क पर एक ट्रक ने कुचल दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है, लेकिन पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular